भिक्कावाला (उत्तर प्रदेश), 15 नवंबर। शिक्षा, वेद-विज्ञान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री हरिवंश वेद विज्ञान गुरुकुलम् के कार्यालय का रविवार को विधिवत शुभारम्भ किया गया। हरिवंश शरणम्, गोकुल मार्ग, भिक्कावाला स्थित कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलमय वातावरण में संपन्न हुआ।
वैदिक परंपरा के अनुरूप हुआ शुभारम्भ, गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर गुरुकुलम् के प्रधानाचार्य आचार्य शुभम बुढ़ाकोटी, आचार्य सागर पाँथरी, बनारस से पधारे भागवताचार्य श्री नवीन निकुंज जी, भाजपा नेता श्री शंकर सिंघल, श्री योगेश कुमार सैनी, श्री बाबी काम्बोज, श्री राजेश्वर अग्रवाल, श्री सतीश बुढ़ाकोटी तथा ट्रस्ट की संरक्षिका श्रीमती कमला देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं गुरुकुलम् के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
वैदिक ज्ञान और संस्कारयुक्त शिक्षा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना उद्देश्य : योगिता जोशी
इस अवसर पर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष योगिता जोशी ने कहा कि श्री हरिवंश वेद विज्ञान गुरुकुलम् की स्थापना केवल एक शिक्षण संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि भारतीय वैदिक ज्ञान, वेद-विज्ञान, आध्यात्मिक चेतना एवं संस्कारयुक्त शिक्षा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण संकल्प है।
उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक समय की आवश्यकताओं के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, वेद, शास्त्र एवं आध्यात्मिक शिक्षा से जोड़ना है। इसके साथ ही ट्रस्ट शिक्षा, जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य, जनकल्याण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में भी समर्पित भाव से कार्य करेगा।
ज्ञान, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास पर रहेगा जोर
गुरुकुलम् के प्रधानाचार्य आचार्य शुभम बुढ़ाकोटी ने संस्थान के शैक्षणिक उद्देश्यों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुकुलम् विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए गुरुकुलम् की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा का विशिष्ट केंद्र बनाने का संकल्प
ट्रस्ट का संकल्प है कि श्री हरिवंश वेद विज्ञान गुरुकुलम् को वेद, शास्त्र, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आध्यात्मिक अध्ययन का एक विशिष्ट केंद्र बनाया जाए, जहां ज्ञान के साथ संस्कार और शिक्षा के साथ सेवा को भी समान महत्व मिले।
कार्यक्रम का समापन सभी के मंगलमय जीवन एवं संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना के साथ हुआ। इस अवसर पर ‘राधा वल्लभो जयति’ का उद्घोष भी किया गया।
जारीकर्ता: श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट
राष्ट्रीय अध्यक्ष: योगिता जोशी
संचालित संस्थान: श्री हरिवंश वेद विज्ञान गुरुकुलम्
पता: हरिवंश शरणम्, गोकुल मार्ग, भिक्कावाला, उत्तर प्रदेश।
वेबसाइट: www.shriharivansh7717.com
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
