चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही आवश्यक राहत और अन्य व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित की जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर मदद मिल सके।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें