सिमली में बेस अस्पताल की मांग को लेकर आंदोलन को मिला पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का समर्थन

कर्णप्रयाग। सिमली में बेस अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को कर्णप्रयाग विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का समर्थन मिला है। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांग को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।

पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की अपेक्षा कर रही है। सिमली में बेस अस्पताल स्थापित होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा और उन्हें इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों में जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने आंदोलनकारियों की मांग का समर्थन करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।

आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक सिमली में बेस अस्पताल की स्थापना को लेकर ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान

 


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें