ऋषिकेश। नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट, ऋषिकेश में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को फिजियोथेरेपी के महत्व और आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय रखने में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
फिजियोथेरेपी और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी
कार्यक्रम के दौरान डॉ. इस्प्रीत कौर ने फिजियोथेरेपी एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय बनाए रखने में किस प्रकार मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम में भरत मंदिर परिवार से मानसी शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत रवि प्रपन्नाचार्य मौजूद रहे। इसके अलावा गुरविंदर सलूजा, एसपी अग्रवाल, पंकज, कपिल गुप्ता, वरुण जैन, डॉ. देवौजा, हरीश आनंद और रमेश सहित अन्य सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया प्रतिभाग
कार्यक्रम में ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. नीरजा गोयल, सह-संस्थापक नुपुर गोयल, अध्यापिका शिखा पाल, लक्ष्मी, शालिनी, करीना, बिंदिया, भावना, ऋतु, वंदना, वंदना भिमानी, मनप्रीत कौर, पूनम, अनीता, नम्रता, हिमानी, डॉ. इंदु शर्मा, ममता, सुनीता और निवेदिता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
