नारायणबगड़: मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय में NSUI ने सभी प्रमुख पदों पर दर्ज की जीत—अध्यक्ष पद पर हिमांशु नेगी विजयी

नारायणबगड़। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग-नारायणबगड़ में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एनएसयूआई समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

अध्यक्ष पद पर हिमांशु नेगी विजयी

अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हिमांशु नेगी ने 96 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के राजवर्धन बुटोला को 20 मतों से हराया। राजवर्धन बुटोला को 76 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर रिया ने 97 मत प्राप्त कर प्रियांशु बिष्ट को 24 मतों के अंतर से पराजित किया।

सचिव पद पर पल्लवी ने 106 मत प्राप्त किए। उन्होंने संगीता को 41 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी एनएसयूआई की जीत

सहसचिव पद पर करीना ने 108 मत प्राप्त कर रितिका को 44 मतों के अंतर से पराजित किया।

कोषाध्यक्ष पद पर ईशा ने 103 मत प्राप्त किए और अंजली को 36 मतों के अंतर से हराया।

वहीं, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर गौरव टम्टा ने 94 मत प्राप्त कर भूमिका को 22 मतों से पराजित किया।

विजयी प्रत्याशियों का समर्थकों ने किया स्वागत

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने खुशी जताई। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए छात्र हितों के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

इस मौके पर निर्वाचन प्रभारी अनिल कुमार सैनी, प्राचार्य वीरेन्द्र कुमार सैनी, सुश्री मोनिका, सूरज मानी कुड़ियाल, सिमरन कोर और रजनीश सती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें