चमोली: भाजपा ने हरीश चमोली को सौंपी जिला मीडिया समन्वयक की जिम्मेदारी—संगठन को मिलेगी मजबूती

चमोली (प्रदीप चौहान)। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संयोजक मीडिया संपर्क विभाग के हरीश चमोली को चमोली जिले के मीडिया समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से पार्टी की जिला स्तर पर मीडिया एवं संचार गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संगठन और मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं हरीश चमोली

हरीश चमोली लंबे समय से संगठन और मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने और पार्टी के कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और कुशल समन्वय से चमोली जिले में भाजपा की मीडिया गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही संगठन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।

आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों पर जोर

पार्टी आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में हरीश चमोली को मिली जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी के अनुसार, उनके नेतृत्व और समन्वय में चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कार्य किया जाएगा।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें