ऋषिकेश: सरस्वती विद्या मंदिर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम—विद्यार्थियों को बताए बचाव के उपाय

ऋषिकेश। आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ऋषिकेश ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में NSUI की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने, प्रत्याशियों के आवेदन तथा छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। परिसर स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर भी जोर दिया गया।

छात्रों के अधिकारों और समस्याओं को प्राथमिकता : प्रकाश नेगी

NSUI जिला अध्यक्ष प्रकाश नेगी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि NSUI हमेशा छात्र-छात्राओं के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करती रही है। आगामी चुनाव में संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

वहीं NSUI महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों की आवाज को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि NSUI का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेगा और उनके समाधान के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर

बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर छात्रहित में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी दिनों में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने को लेकर भी चर्चा की गई।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व मंडी सभापति राकेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष सनी प्रजापति, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेह, जिला उपाध्यक्ष मयंक पाल, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस हिमांशु कश्यप, पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, बृज भूषण बहुगुणा, हरिराम वर्मा, रेहान बंदौलिया, उदित झा, अखिल गुलियाल, शिवानी नेगी और सृष्टि रमोला सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें