चमोली में BJP की बूथ सशक्तिकरण बैठक—जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने की अध्यक्षता

चमोली। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई।

संपत सिंह रावत का हुआ भव्य स्वागत

बैठक में जिले के प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष पौड़ी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संपत सिंह रावत के पहली बार जनपद चमोली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ सशक्तिकरण को लेकर मार्गदर्शन दिया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने साझा किए विचार

कार्यक्रम में सह प्रभारी महावीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोटद्वार प्रभारी रमेश मैखुरी, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र भंडारी, रुद्रप्रयाग के सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट तथा कार्यक्रम संयोजक अरुण मैठाणी ने अपने विचार रखे।

इस दौरान विनोद नेगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदन बिष्ट एवं सुभाष डिमरी का भी स्वागत किया गया।

मंडल स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें