कर्णप्रयाग: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 120 से अधिक मतदाताओं की आपत्तियों का निस्तारण

कर्णप्रयाग। तहसील कर्णप्रयाग क्षेत्रांतर्गत झिरकोटी गांव के पंचायत भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं को जारी नोटिसों के निस्तारण और डिजिटल मैपिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अभियान के तहत दोपहर एक बजे तक 120 से अधिक ग्रामीणों को प्राप्त नोटिसों के आधार पर निर्वाचन संबंधी आपत्तियों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही संबंधित मतदाताओं की डिजिटल मैपिंग का कार्य भी मौके पर ही पूरा किया गया।

पारदर्शिता के साथ किया जा रहा कार्य

राजस्व उप निरीक्षक मनीष रावत ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत ग्रामीणों को जारी किए गए नोटिसों का निस्तारण पूरी तरह पारदर्शी एवं विश्वासपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। ग्रामीणों की उपस्थिति में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए डिजिटल मैपिंग भी की जा रही है।

अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

SIR अभियान के दौरान अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल राज, राजस्व उप निरीक्षक मनीष रावत, बीएलओ चंद्र बल्लभ देवली, ग्राम पंचायत अधिकारी हिम्मत सिंह पुंडीर, ग्राम आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता देवी, ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित नोटिसों के निस्तारण के साथ डिजिटल मैपिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें