गौचर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत 7 गांवों में पहुंचे कार्यकर्ता, विधायक अनिल नौटियाल ने किया जागरूक

गौचर/चमोली। रानीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पोखरी, सुनाक, जलगांव, देवल, नलगांव, चोरड़ा एवं सिदोली में घर-घर जाकर ग्रामीणों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को तिरंगे वितरित किए गए और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की। गांव-गांव पहुंचकर चलाए गए इस अभियान में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

अभियान में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्र बिष्ट, जाख वार्ड से जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट, रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, पूरन चौधरी, देवी प्रसाद, ग्राम प्रधान उत्तम चौधरी सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधान, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें