कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।
भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
यात्रा में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, रानीगढ़-गौचर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
