चमोली : कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे फायर स्टेशन गोपेश्वर के जवान, बांटे फल-जूस और पानी

चमोली। कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान बनाने के लिए फायर स्टेशन गोपेश्वर के जवानों ने सेवा का हाथ बढ़ाया। जवानों ने रास्ते में थके हुए कांवड़ यात्रियों, बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं को फल, जूस और पानी वितरित किया।

सेवा और संवेदना का दिया संदेश

जवानों ने श्रद्धालुओं की जरूरत को समझते हुए उन्हें पानी उपलब्ध कराया और कुछ समय आराम करने में भी सहायता की। इस पहल के जरिए चमोली पुलिस ने ड्यूटी के साथ सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश दिया।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें