कर्णप्रयाग (चमोली)। चांदपुर गढ़ी मंडल में संत शिरोमणि रविदास जी की भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा के आदिबद्री धाम पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। देशभर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद यात्रा के आदिबद्री पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।
संत रविदास के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी से उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य राजेंद्र प्रसाद डिमरी, मंडल अध्यक्ष ज्योति कैलखुरा, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगदीश प्रसाद बहुगुणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टन गैना सिंह रावत, वरिष्ठ नेता विजय चमोला, मंडल मंत्री मुकेश खंडूरी, गंगा सिंह रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया बरमोला, विमला थपलियाल, पूनम खंडूरी, मंडल महामंत्री नारायण सिंह नेगी, मनोज चौहान, नंदा सिंह पवार, पुष्कर सिंह रावत, मीडिया प्रभारी प्रेम गौड़, प्रधान आरती बहुगुणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
