मुनि की रेती: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन किया, पेपर लीक और लोकतंत्र पर संकट का उठाया मुद्दा

मुनि की रेती : नगर कांग्रेस मुनि की रेती ढालवाला के नेतृत्व में ढालवाला मुख्य मार्ग पर मोदी सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि आज युवाओं के भविष्य के साथ भाजपा सरकार लगातार खिलवाड़ कर रही है। देश में 152 से ज्यादा पेपर लीक 10 सालों में हुए हैं। देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और युवाओं, छात्रों तथा आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

रैली के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी और जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध करेगी।

विरोध प्रदर्शन में अंशुल रावत, अनिल रावत, दिनेश भट्ट, बलदेव भंडारी, पवन लेखवार, दिल वीर रावत, शिवम् भट्ट, सुरेंद्र भंडारी, सचिन भंडारी, सचिन सेलवान, राज गॉड, दिलीप शुक्ला, अर्जुन भारद्वाज, अजय पंडित, अभिषेक नेगी, आदित्य कुरियाल, दीपक कलूडा, नैतिक, रावत रोहित, योगेश, कपिल और अर्जुन कंडारी आदि शामिल थे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें