📍 पोखरी (चमोली)। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्राओं को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
🌿 ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के साथ किया गया वृक्षारोपण
विद्यालय के प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड में 16 जुलाई से 22 जुलाई, 2026 तक हरेला पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसकी थीम “हर गांव का यही पैगाम, एक पेड़ मां के नाम” रखी गई है।
उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता की शपथ दिलाकर की। इसके बाद विद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
🎨 पेंटिंग, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं से जागरूक हुईं छात्राएं
इको क्लब प्रभारी श्रीमती रेखा पटवाल राणा एवं सह-प्रभारी श्रीमती पुष्पा नेगी, पूजा गोस्वामी और निशा के नेतृत्व में छात्राओं ने वृक्षारोपण के साथ-साथ पेंटिंग, निबंध, भाषण और स्लोगन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
🌍 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
👥 ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह असवाल, रेखा पटवाल राणा, पुष्पा नेगी, पूजा गोस्वामी, निशा, अनुराधा राणा, पूनम नेगी, इन्दु भारती, प्राची राणा, सविता राज, रेखा सती, दिव्या थपलियाल, राहुल देवशाली, दामिनी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
