ऋषिकेश: शत्रुघ्न घाट पर गंगा में डूबने से पांच लोगों को जल पुलिस ने बचाया

ऋषिकेश : दिनांक 15 जून 2026 को शत्रुघ्न घाट, मुनिकीरेती में जल पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से गंगा नदी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

प्रथम घटना दोपहर लगभग 12:50 बजे की है, जब गंगा स्नान के दौरान एक युवक अचानक गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। घाट पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर मौके पर तैनात जल पुलिस रेस्क्यू टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। जल पुलिस के प्रशिक्षित जवानों ने तेज बहाव के बीच साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक तक पहुंच बनाई तथा उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान सत्येंद्र कुमार पुत्र श्री हजारीलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी जितना, जिला मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है। युवक पूरी तरह सुरक्षित है तथा उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।वहीं दूसरी घटना सायं लगभग 05:35 बजे घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोहा, उत्तर प्रदेश से आए 10 श्रद्धालुओं का एक समूह शत्रुघ्न घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान समूह के चार सदस्य अचानक गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों द्वारा सहायता के लिए आवाज लगाने पर मौके पर तैनात जल पुलिस रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

]जल पुलिस टीम ने त्वरित एवं साहसिक प्रयासों से चारों व्यक्तियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। जल पुलिस की तत्परता एवं पेशेवर रेस्क्यू कौशल के कारण चारों व्यक्तियों की जान सुरक्षित बचाई जा सकी। रेस्क्यू किए गए सभी व्यक्तियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है—

1. प्रिंस यादव पुत्र  ऋषिराज यादव, उम्र 18 वर्ष
2. तानिया यादव पुत्री  राजेंद्र यादव
3. प्रियंका यादव पुत्री  मुकेश यादव, उम्र 14 वर्ष
4. ऋषिका यादव पुत्री  सोनू यादव, उम्र 16 वर्ष

निवासी: सालीसराह, जनपद अमरोहा, उत्तर प्रदेश।

रेस्क्यू के उपरांत सभी व्यक्तियों एवं घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और यात्रियों ने जल पुलिस टीम के त्वरित, साहसिक एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

रेस्क्यू टीम:
जल पुलिस, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल

जल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की गई है कि गंगा स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा नदी के तेज बहाव एवं गहरे क्षेत्रों में जाने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए चेतावनी बोर्डों एवं निर्देशों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखें।जल पुलिस, मुनिकीरेती द्वारा जनसुरक्षा हेतु लगातार निगरानी एवं रेस्क्यू सेवाएं संचालित की जा रही हैं।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें