चमोली।
जिला पंचायत चमोली में शुक्रवार को अध्यक्ष दौलत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष कक्ष में सम्पन्न हुई, जिसमें जिला पंचायत सदस्यों ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद 6 फरवरी 2026 को आयोजित पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई।
माणा गांव में पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव पारित
बैठक में जिला पंचायत चमोली और ग्राम पंचायत माणा के बीच पार्किंग व्यवस्था को लेकर समझौते के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इस विषय पर आगे आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
हेमकुंड साहिब यात्रा व्यवस्थाओं पर चर्चा
बैठक में हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान ईडीसी के घोड़े-खच्चरों की दरों में वृद्धि के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने स्थानीय लोगों की आजीविका और यात्रा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर सहमति जताई।
विकास योजना 2026-27 पर हुई विस्तृत चर्चा
वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला पंचायत विकास योजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न विकास कार्यों एवं अन्य प्रस्तावों पर विचार करते हुए सदन ने आवश्यक कार्यवाही हेतु कई प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए।
ये रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सदस्य सुरेश कुमार विष्ट, साक्षी नेगी, कामेश्वरी देवी, कला देवी, विपिन फरस्वाण, प्रदीप बुटोला, विकम सिंह, जय प्रकाश, सुरेन्द्र सिंह नेगी, रमा देवी, सरोजनी देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा वित्तीय परामर्शदाता सुधांशु श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी केसी जोशी, प्रधान सहायक यशवंत सिंह विष्ट एवं जिला पंचायत के अन्य कार्मिक भी बैठक में मौजूद रहे।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
