ऋषिकेश: देर रात्रि आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चंद्रभागा, गौरा देवी चौक के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र अमन सिंह, निवासी जाटव बस्ती को अवैध शराब बिक्री करते हुए मय वाहन गिरफ्तार किया गया। वाहन की डिक्की से 30 पव्वे मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब बिक्री करते हुए अभियुक्त को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 60/72 में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
