रायवाला: सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 2500 बच्चों के जन्म पर मनाया गया जन्मोत्सव

रायवाला: श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में 2500 से अधिक बच्चों के जन्म लेने पर उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया। अस्पताल में जन्मे लगभग 2500 बच्चों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया।

सोमवार को श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 2500 से अधिक बच्चों के जन्म होने के उपलक्ष्य में जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अग्रवाल, अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ. प्रणति दास, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने नवजात शिशुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के माताओं व बच्चों की पूरी तरह निःशुल्क सेवा कर रहा है। ऐसे संस्थान वाकई में प्रेरणा के पात्र होते हैं।

डॉ. प्रणति दास ने बताया कि अस्पताल में उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकतर मरीज जटिल अवस्था में अस्पताल पहुंचते हैं, जिनका सफल उपचार अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिशुओं के साथ आए उनके माता-पिता के साथ केक काटकर बच्चों का जन्मोत्सव मनाया गया।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सागर गिरी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, गणेश रावत, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. शबाना, डॉ. अंजली, ऋतु थपलियाल, उषा रतूड़ी व अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें