ऋषिकेश: सरस्वती शिशु मंदिर में मना वार्षिक परीक्षा उत्सव, मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

ऋषिकेश: सरस्वती शिशु मंदिर, आवास विकास में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के शुभ अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिद्वार से मंजू बालियान उपस्थित रहीं। साथ ही विद्यालय के व्यवस्थापक कृष्ण कुमार सिंघल, विद्यालय के अध्यक्ष जनार्दन राय, पार्षद सुरेंद्र नेगी, प्रांत सेवा प्रमुख पुरुषोत्तम विजलवान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम, राजश्री चिल्ड्रेन एकेडमी गुमानीवाला के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे, विद्यालय का समस्त स्टाफ, सभी छात्र-छात्राएं एवं उनके सम्मानित अभिभावक उपस्थित रहे। बच्चों ने इस शुभ अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी उपस्थित महानुभावों को हर्षित और भावविभोर कर दिया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें