पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में सात सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से शुरू की गई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। आंदोलन के तहत छात्र शिवम पंत भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लगातार उपवास के चलते उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की बात सामने आई है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है। परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन से छात्रहित से संबंधित मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महाविद्यालय परिसर में चल रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर दिया।
भूख हड़ताल के तीसरे दिन छात्र शिवम पंत के स्वास्थ्य में गिरावट आने के बावजूद आंदोलन जारी रहने से मामला और गंभीर हो गया है। परिषद ने महाविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की है।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
