मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।

आज दिनांक 8 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय कल से प्रारंभ होने वाले विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग हेतु भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे।

माननीय मुख्यमंत्री का आगमन भराड़ीसैंण हेलीपैड पर हुआ, जहां जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सेरेमोनियल ड्रेस से सजे पुलिस के जवानों ने सलामी देकर अभिवादन किया।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें