ऋषिकेश के मधुबन आश्रम में जन्माष्टमी पर प्रतियोगिताओं का आयोजन—विजेताओं को मिले पुरस्कार और प्रमाण-पत्र

ऋषिकेश। कैलाशगेट स्थित मधुबन आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के संदर्भ में समूह गायन, जूनियर-सीनियर सोलो नृत्य, जूनियर-सीनियर एकल नृत्य तथा सब-जूनियर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। गुरुवार को पहले हुई प्रतियोगिता और आज की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मधुबन आश्रम परमाध्यक्ष परमानंद दास जी महाराज, मुनि की रेती ढालवाला नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजलवाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिकेश दीप शर्मा, समाजसेवी उद्योगपति अशोक अग्रवाल और नरेश अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया।

संध्याकालीन सत्र में ऋषिकेश के संत महात्मा श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री कृष्णाचार्य जी महाराज, श्री 1000 दयाराम दास जी महाराज, श्री रवि पन्ना शास्त्री जी, मनोज पन्ना जी और श्री ईश्वर दास जी ने आकर बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान दिया। सभी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

4 अगस्त को जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजसेवी सूर्य चंद्र चौहान, समाजसेवी उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका ढालवाला मुनि की रेती शिव मूर्ति कंडवाल, सुनील कंडवाल इत्यादि लोग भी उपस्थित हुए।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें