पोखरी में रोजगार प्रशासनिक सहायक आशुतोष खाती का आकस्मिक निधन—क्षेत्र में शोक की लहर

पोखरी/चमोली। पोखरी विकासखंड में तैनात रोजगार प्रशासनिक सहायक आशुतोष खाती के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन से सहकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है।

आशुतोष खाती ने करीब 18 वर्षों तक विभाग में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपने विभागीय दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

आशुतोष खाती के निधन पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, ईश्वर राणा, रजनीश खत्री, प्रदीप लखेड़ा, कमलेश खाती, पूर्व प्रधान बमोथ प्रकाश रावत, संतोष लाल, विक्रम रावत, संदीप भंडारी, नरेंद्र नेगी सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें