पोखरी: एनआरएलएम के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ‘लोकोस’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पोखरी (चमोली)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकासखंड पोखरी सभागार में महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय महिलाओं के लिए ‘लोकोस’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार, समूह प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक मिशन प्रबंधक मयंक कुमेडी ने महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को समूह आधारित आजीविका गतिविधियों और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिलाएं संगठित होकर कार्य करें तो वे न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में भी वृद्धि कर सकती हैं।

सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए किया प्रेरित

प्रशिक्षण में महिलाओं को समूह संचालन, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुख गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सरिता राणा, डाटा ऑपरेटर सौरभ सिंह सहित विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें