देहरादून। महामंडलेश्वर स्वामी विद्या चेतन महाराज बुधवार संध्या वरिष्ठ पत्रकार एवं भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री के निवास स्थान गायत्री कुंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में भारी वर्षा और यात्रा मार्गों की स्थिति को लेकर चर्चा की।
आपदा कार्यों और सरकार की तत्परता पर जताया संतोष
स्वामी विद्या चेतन महाराज ने देवभूमि उत्तराखंड आने वाले यात्रियों की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के बीच सरकार की ओर से चलाए जा रहे आपदा राहत एवं बचाव कार्यों तथा जनमानस के प्रति सरकार की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।
पत्रकार हितों के लिए संगठन के प्रयासों की सराहना
महाराज ने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद संगठन लगातार पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर स्वामी विद्या चेतन महाराज ने समस्त जनमानस को पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विक्रमजीत सिंह सहित गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
