हरिद्वार में बैसाखी स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, देव डोलियां भी पहुंची

हरिद्वार में आज बैसाखी का स्नान हो रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। विभिन्न स्थानों से देव डोलियां भी इस मौके पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंची हैं। अनेक श्रद्धालुओं ने कल भी बैसाखी का स्नान किया।

दरअसल बैसाखी 13-14 अप्रैल को ही होती है, हालांकि लंबे समय से बैसाखी का योग 14 अप्रैल में ही बन रहा है। आज 14 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 09:39 पर वैशाखी संक्रांति का आगमन हुआ। बैसाखी सूर्य के मेष राशि में आने पर मनाई जाती है, जो हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही पड़ती है। हर बारह वर्ष के अंतराल में इस दिन जब बृहस्पति कुंभ राशि में होते हैं, तब हरिद्वार में कुंभ स्नान होता है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें