देहरादून: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने नए DM आशीष चौहान से की शिष्टाचार मुलाकात

देहरादून : एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, IPS  ने जनपद देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी (DM)आशीष चौहान IAS से उनके कार्यालय पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात करी। मुलाकात के दौरान एसएसपी देहरादून ने उन्हें कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि दून वासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल प्रदान किया जा सके।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें