चमोली: BJP अनुसूचित जाति मोर्चा ने निकाला समरसता-समानता संकल्प धरना—कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

चमोली। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जनपद चमोली की ओर से जिला मुख्यालय में समरसता, समानता, सम्मान और सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने की। इस दौरान वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और सम्मान के साथ समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का संकल्प दोहराया।

कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने कांग्रेस पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण को लेकर भाजपा के विरुद्ध भ्रम फैलाने की बात कही।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता द्वारा इस प्रकार का कोई आयोजन नहीं किया गया।

अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण को लेकर रखी बात

अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला मंत्री बीरेंद्र टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायतों और निकायों में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि आज ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद और मंत्री तक अनुसूचित जाति वर्ग के लोग विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

बाबा साहब आंबेडकर के सम्मान का मुद्दा उठाया

थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि आज शिल्पकार समाज सहित समाज के वंचित वर्ग देश की मुख्यधारा में आगे बढ़ रहे हैं।

रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे।

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का दावा

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं बागेश्वर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास ने कांग्रेस पर जानबूझकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में नगर पालिका कर्णप्रयाग अध्यक्ष गणेश शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल, नगर पालिका गोपेश्वर के सभासद संजय कुमार, दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता बेडवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार, संपत सिंह रावत, सुरेश सेलानी, आरती भगत, जिला पंचायत सदस्य कुमारी संतोषी, हरि लाल कन्याल, डॉ. दली लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज गेड़ी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देव सिंह नेगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, नगर पालिका गोपेश्वर अध्यक्ष संदीप रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, नगर पालिका सदस्य नवल भट्ट, सुरेंद्र नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, अतुल शाह, जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के विभिन्न मंडल अध्यक्षों राजेंद्र टम्टा, विपिन कुमार, नवीन सोनियाल, प्रकाश कोठियाल, जगदीश लाल, सुरेश शैलानी, हुकुम सिंह नेगी, सुरकु लोहिया, गिरीश धीमान और छोटू राम समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और सम्मान के साथ समाज के सभी वर्गों को जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें