चमोली। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्र नाथ शर्मा के चमोली पहुंचने पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा और सतीश लखेड़ा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
संगठनात्मक मजबूती को लेकर दिखा उत्साह
फणीन्द्र नाथ शर्मा के जनपद प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की गतिविधियों का विस्तार करने और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा हुई।
शर्मा के चमोली प्रवास को सीमांत जनपद में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और थराली विधायक भोपाल राम टम्टा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और सक्रिय सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के मार्गदर्शन में जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी पार्टी की नीतियां
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठनात्मक मार्गदर्शन से पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस दौरान राष्ट्रसेवा, जनसेवा और संगठन विस्तार के संकल्प को दोहराते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई गई।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
