गोपेश्वर (चमोली)। जनपद चमोली में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के स्थानांतरण पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का स्थानांतरण निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून के पद पर हुआ है। वहीं, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश का स्थानांतरण अपर आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर के पद पर किया गया है।
विकास भवन सभागार में सीडीओ को दी गई विदाई
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के स्थानांतरण पर विकास भवन सभागार, गोपेश्वर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ जनपद में किए गए कार्यों और योगदान को याद किया तथा उनकी कार्यशैली एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना की।
जिला सभागार में एडीएम विवेक प्रकाश को किया सम्मानित
अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के स्थानांतरण पर जिला सभागार, गोपेश्वर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को याद करते हुए जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की।
जिलाधिकारी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना कर दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद में विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण सराहनीय रहा।
जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
