होमगार्ड्स भर्ती प्रक्रिया 2026 के परीक्षाफल पर अभ्यर्थियों की शंकाओं और आपत्तियों के निराकरण के लिए 19 और 20 नवंबर की तिथियां निर्धारित

गोपेश्वर (चमोली)। होमगार्ड्स भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के अंतर्गत जारी परीक्षाफल को लेकर अभ्यर्थियों की शंकाओं एवं आपत्तियों के निराकरण के लिए विभाग की ओर से 19 एवं 20 नवंबर 2026 की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों में इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी आपत्तियां और शंकाएं प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा।

कार्यालय में उपस्थित होकर करा सकेंगे निराकरण

प्रभारी जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स दीपक कुमार भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में कार्यालय समय के दौरान होमगार्ड्स कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी शंकाओं एवं आपत्तियों का निराकरण करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थियों को होमगार्ड्स कार्यालय, जंगलात गेट, मंडल रोड, गोपेश्वर में पहुंचना होगा। विभाग की ओर से निर्धारित दोनों दिनों में अभ्यर्थियों की शंकाओं एवं आपत्तियों के समाधान की व्यवस्था की गई है।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान

? व्हाट्सऐप पर शेयर करें