पोखरी (चमोली)। पोखरी विकासखंड की खदेड़ पट्टी में भालू के बढ़ते आतंक को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने रडुवा, बंगथल सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग को निर्देश
भ्रमण के दौरान लक्ष्मण खत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों और उनके मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को हरसंभव सुरक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
रिपोर्ट: प्रदीप चौहान
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
