दिल्ली के उद्योगपति सुशील कानौड़िया ने सपरिवार बदरीनाथ धाम में किए दर्शन, सेवा का लिया संकल्प

श्री बदरीनाथ धाम। दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी दानीदाता राधाकृष्ण कानौड़िया के सुपुत्र सुशील कानौड़िया ने गुरुवार को सपरिवार श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। उन्होंने गुरुवार को भगवान की शयन आरती और शुक्रवार को महाभिषेक पूजा में सपरिवार प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बदरीविशाल, माता लक्ष्मी और श्री घंटाकर्ण जी को ध्वज अर्पित किया तथा मंदिर की सेवा के लिए संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

बीकेटीसी ने किया कानौड़िया परिवार का स्वागत

धाम पहुंचने पर मंदिर प्रभारी अधिकारी एवं प्रोटोकॉल अधिकारी राकेश सेमवाल ने सुशील कानौड़िया और उनके परिवार का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किए गए।

छह दशकों से अधिक समय से मंदिरों की सेवा में योगदान

कानौड़िया परिवार की सनातन धर्म, धार्मिक आस्था और मंदिरों के संरक्षण के कार्यों में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परिवार छह दशकों से अधिक समय से श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम सहित देश के विभिन्न छोटे-बड़े मंदिरों के जीर्णोद्धार, धार्मिक गतिविधियों और समाजसेवा के कार्यों में योगदान देता रहा है।

सुशील कानौड़िया के साथ उनके अनुज उद्योगपति दिनेश कानौड़िया और दिवंगत विजय कानौड़िया का भी श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में सेवा कार्यों तथा मंदिरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण में विशेष योगदान रहा है।

तुंगनाथ मंदिर की छतरी और भैरवनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में योगदान

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अंतर्गत तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के शीर्ष कलश एवं छतरी के जीर्णोद्धार तथा गुप्तकाशी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर के श्री भैरवनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार में कानौड़िया परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में कानौड़िया परिवार ने श्री तुंगनाथ जी के शीर्ष छतरी का निर्माण कराया। इसके अतिरिक्त चांदी के सिंहासन के निर्माण और बदरीनाथ धाम यात्रा मार्ग पर पांडुकेश्वर से पहले जीआरईएफ कैंप के निकट स्थित शिव मंदिर के निर्माण में भी परिवार का योगदान रहा है।

कुछ माह पूर्व कानौड़िया परिवार ने गुप्तकाशी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्री भैरवनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण कराया था। इन कार्यों के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कर्मचारियों और साधु-संतों को वितरित किए वस्त्र व कंबल

बदरीनाथ धाम प्रवास के दौरान सुशील कानौड़िया ने बीकेटीसी कर्मचारियों को जैकेट तथा साधु-संतों को वस्त्र एवं कंबल वितरित किए। इससे पहले वह श्री केदारनाथ धाम में भी दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

कानौड़िया परिवार के इन कार्यों को धार्मिक स्थलों के संरक्षण और श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों की सेवा के प्रति समर्पण के रूप में देखा जाता है।

परिवार के सदस्यों सहित कई लोग रहे मौजूद

बदरी-केदार यात्रा के दौरान सुशील कानौड़िया के साथ उनकी धर्मपत्नी ममता कानौड़िया, पुत्र दीपक कानौड़िया, पुत्रवधू पायल कानौड़िया, पुत्रियां चेरी गुप्ता एवं नेहा गोयल तथा पोते क्यान और कृषव मौजूद रहे।

इस अवसर पर बीकेटीसी के धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, एसपी भट्ट, रंजन कुमार, देवकुमार, महेश कुमार, डॉ. हरीश गौड़, राहुल नेगी, योगंबर नेगी, राजदीप सनवाल और राजेश नंबूदरी सहित अन्य लोग उपस्थित रह।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें