चमोली जिला पंचायत संगठन का अध्यक्ष महेंद्र नेगी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया

चमोली। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं मटई वार्ड से जिला पंचायत सदस्य महेंद्र नेगी को जिला पंचायत संगठन, जनपद चमोली का अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर जिला पंचायत सदस्यों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत विष्ट सहित सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने एकजुटता और आपसी विश्वास का परिचय देते हुए महेंद्र नेगी को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

युवा नेतृत्व से संगठन को मिलेगी मजबूती

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने महेंद्र नेगी को अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एकजुटता, आपसी विश्वास और सर्वसम्मति के साथ महेंद्र नेगी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खत्री ने विश्वास जताया कि महेंद्र नेगी अपने युवा जोश, कुशल नेतृत्व, सरल स्वभाव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर जिला पंचायत संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही, वह जनपद चमोली के सभी जिला पंचायत सदस्यों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति देंगे।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें