चमोली के अर्पित सिंह बिष्ट ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

चमोली। योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विकासखंड कर्णप्रयाग के जूनियर हाईस्कूल ऐण्ड के कक्षा आठ के विद्यार्थी अर्पित सिंह बिष्ट ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ब्लॉक और जिला स्तर पर भी रहे प्रथम

ग्राम ऐण्ड निवासी सहदेव सिंह बिष्ट के पुत्र अर्पित सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद जिला स्तर पर भी उन्होंने पहला स्थान हासिल किया।

दोनों स्तरों पर शानदार प्रदर्शन के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे अर्पित ने दूसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अर्पित की सफलता से विद्यार्थियों को मिलेगी प्रेरणा

लगातार तीन स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अर्पित की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और योग के प्रति रुचि का परिणाम माना जा रहा है। उनकी सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ योग और खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी।

अर्पित की उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें