ऋषिकेश। भारत विकास परिषद, योग नगरी ऋषिकेश के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से जुड़े तथा भाजपा युवा नेता पवन शर्मा ने मंगलवार को रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान सेवा, संस्कार, पोषण और बाल विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
पवन शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाना ही इस प्रकार के कार्यक्रमों की सार्थकता है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
महिला पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग
कार्यक्रम में सीता देवी, बीना गोठियाल (सहायिका), महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना बेंगवाल, उपाध्यक्ष कमलेश भंडारी, सदस्य अनीता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य उमा जोशी, कोषाध्यक्ष सरस्वती अधिकारी और सचिव रेखलता थापा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को आत्मीय बना दिया। आयोजकों की ओर से सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
