ऋषिकेश। मालागूंठी क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर के बाद स्विफ्ट कार में फंसे चार लोगों के लिए SDRF की टीम तत्काल मददगार बनी। चौकी ब्यासी से दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक भारी वाहन और स्विफ्ट कार (UK12F5035) के बीच हुई टक्कर में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के चलते कार में सवार चार लोग, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे, वाहन के अंदर फंस गए थे। दुर्घटना में श्रीनगर निवासी भाई-बहन की मौत हो गई।
SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आवश्यक उपकरणों और तकनीकी दक्षता का इस्तेमाल करते हुए टीम ने कार में फंसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
दुर्घटना में घायल लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। SDRF की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को समय पर बाहर निकालकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
श्रीनगर के परिवार के दो बच्चों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों में श्रीनगर के निकट शिशु विद्या मंदिर, भक्तियाना निवासी राकेश सेमवाल के परिवार के दो बच्चे शामिल हैं। उनके पुत्र गौरी और पुत्री रक्षा की ऋषिकेश के निकट हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
घटना की सूचना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
