चमोली। जनपद चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बद्रीनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर में प्रणाली रमेश (भा.व.से.-2023), केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग में रजत सुमन (भा.व.से.-2023) और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, ज्योतिर्मठ में यश ढोबले (भा.व.से.-2024) ने उप वन संरक्षक का पदभार संभाला।
वन एवं वन्यजीव संरक्षण पर रहेगा फोकस
नव नियुक्त अधिकारियों ने कहा कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण, वनाग्नि प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार वन संरक्षण कार्यों में स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के उपयोग पर भी जोर दिया।
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
