कर्णप्रयाग: पुलिस ने 3.82 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

कर्णप्रयाग (चमोली)। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कर्णप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबा आश्रम के समीप चेकिंग अभियान के दौरान 3.82 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

भागने की कोशिश की, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा आश्रम के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी में मिली 3.82 ग्राम स्मैक

विधिक प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3.82 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज सिंह नेगी (33 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोविन्द सिंह नेगी, निवासी ग्राम सगर, पोस्ट गवाड़ देवलधार, थाना गोपेश्वर, जनपद चमोली के रूप में हुई।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0-22/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहले भी कई मामलों में जा चुका है जेल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी नशा तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें—

  • मु0अ0सं0-44/2019 – धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना राजपुर, देहरादून।

  • मु0अ0सं0-44/2023 – धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना राजपुर, देहरादून।

  • मु0अ0सं0-22/2022 – धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना गोपेश्वर, चमोली।

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

चमोली पुलिस ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें