चमोली: थराली की ग्वालदम पंचायत में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन

चमोली‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत गुरुवार को विकासखंड थराली की न्याय पंचायत लोल्टी अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वालदम में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने आमजन से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि ग्वालदम सहित संपूर्ण थराली क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, समाज कल्याण समिति के सदस्य एवं पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महावीर शाह, जिला भेषज संघ सदस्य कुंदन परिहार, पूर्व प्रमुख एवं जिला मंत्री कविता नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य कलावती देवी, पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना रावत, मंडल महामंत्री केदार दत्त जोशी, प्रद्युम्न शाह, गंगा सिंह, उमेश पुरोहित, पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी, अनिल देवराड़ी, मोंटू, सूरज खत्री, ग्राम प्रधान हेमलता गढ़िया, पूर्व प्रधान मीनू टम्टा, उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया, तहसीलदार अक्षय पंकज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें