अल्मोड़ा: खराब मौसम के कारण राहुल गांधी की जनसभा रद्द, वीडियो संदेश जारी

नई दिल्ली/अल्मोड़ा :उत्तराखंड में कई दिनों से प्रतीक्षा में था, कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन। राहुल गांधी की जनसभा होनी थी। लेकिन गुरुवार को राहुल गांधी दिल्ली से पहुंचे पंतनगर हवाई अड्डा। वहां से हेलीकॉप्टर के द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करने जाना था। लेकिन पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया। मौसम काफी खराब था। उसके बाद राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर संदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी त्यागी जैसे ही पता लगा राहुल गांधी पंतनगर से अल्मोड़ा नहीं पहुंच पा रहे हैं क्योंकि मौसम ने खलल डाल दिया।

उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों,

आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।

आज सुबह मैं पंतनगर पहुँच गया था। वहाँ से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया।

मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं – उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।

प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियाँ हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।

मैं आपसे वादा करता हूँ कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊँगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।

जल्द ही मुलाकात होगी।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें