ऋषिकेश: रायवाला के आवासीय विद्यालय में खसरे के 4 मामले, WHO की टीम ने की स्क्रीनिंग

ऋषिकेश : रायवाला के अनु जाति आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय, होशियारी मंदिर में खसरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। उल्लेखनीय हैकुछ समय पहले विद्यालय के 10 बच्चों की जांच करवाई गई थी, जिसमें 4 बच्चे खसरा पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद आज WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की टीम स्कूल पहुंची और बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

आपको बता दें कि यह विद्यालय अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों को हॉस्टल एवं शिक्षा की सुविधा प्रदान करता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य राधा गौतम ने बताया कि स्कूल में लगभग 100 बच्चे अध्ययनरत हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों और उत्तराखंड के बच्चे शामिल हैं।

WHO और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी बच्चों की जांच की जा रही है तथा वैक्सीनेशन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों में बुखार, खांसी, शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें