तपोवन: स्वामी समर्पण आश्रम के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 25 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

  • स्वामी समर्पण आश्रम के निःशुल्क चिकित्सा शिविर से 22 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

तपोवन/टिहरी गढ़वाल : स्वामी समर्पण आश्रम, घुग्तानी मल्ली, तपोवन द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 25 क्षेत्रवासियों एवं विदेशी साधकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया। आश्रम के संस्थापक परम पूज्य स्वामी समर्पणानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में वर्ष 2017 से क्षेत्र में निरंतर निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इस बार के शिविर में रूस से आए साधकों सहित कई विदेशी नागरिकों ने भी भाग लिया।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें