चमोली: पोखरी बैंड के पास कूड़ा डंपिंग जोन और जंगल में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू

चमोली: चमोली जिले में पोखरी बैंड के पास स्थित कूड़ा डंपिंग जोन और निकटवर्ती नर्सिंग कॉलेज के जंगल क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूखे पत्तों और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के शैक्षणिक संस्थानों और वन संपदा को खतरा पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम तुरंत मोटर फायर इंजन (एमएफई) के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकल टीम ने ऐसे पाया आग पर काबू

अग्निशमन दल ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग शुरू करते हुए मॉनिटर ब्रांच और होज रील की मदद से आग की लपटों को चारों ओर से घेर लिया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और कड़ी मेहनत के चलते दोनों स्थानों पर लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

टली बड़ी अनहोनी

समय रहते की गई इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में संभावित बड़ी घटना टल गई और जंगल को अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया।

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें