ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) जिला उप चिकित्सालय ऋषिकेश (जो से सरकारी हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता है) में आज एक जटिल सर्जरी की गयी. एक महिला की जान साल`बचाई गयी. लगभग ८ किलो की रसोली को निकाल कर सफल ऑपरेशन किया गया.
जानकारी के मुताबिक़, पौड़ी गढ़वाल कलजीखाल निवासी बीना डबराल (45) वर्ष पिछले कई वर्षों से पेट दर्द से परेशान थी. ऋषिकेश आने के बाद अल्ट्रासाउंड करने के बाद पता चला कि उसके गर्भाशय से कई रसोलिया हैं. हॉस्पिटल के सर्जन डॉक्टर लोकेश सलूजा द्वारा मरीज को भर्ती किया गया. जांच पड़ताल के बाद पता चला खून की कमी है. चार यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद महिला मरीज ऑपरेशन के लायक बना. आज दिनांक 5/ 2/ 2026 को डॉक्टर लोकेश सलूजा की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया. रसोली लगभग 8 किलो के आसपास थी. जिसकी लंबाई लगभग 18 सेंटीमीटर थी. इस अवसर पर इस जटिल ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉक्टर लोकेश सलूजा, डॉक्टर राजीव गर्ग, डॉक्टर आनंद सिंह राणा, संगीता, नंदनी, सीमा, शोभन आदि मौजूद रहे. इस दुआरान उप जिला चिकित्सालय के कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डॉ विकास धस्दमाना का भी इसमें सहयोग रहा. एक बार फिर से सरकारी हॉस्पिटल ने जटिल सफल सर्जरी कर आम जन का भरोसा बढ़ाया है.
? व्हाट्सऐप पर शेयर करें
