देहरादून: ऋतु गुजराल फाउंडेशन ने ‘विधि पाठशाला 3.0’ का किया आयोजन, डिजिटल अधिकार और साइबर सुरक्षा पर मंथन

देहरादून।
ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा दून लाइब्रेरी, लैंसडाउन चौक देहरादून में “विधि पाठशाला 3.0” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा जोशी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट आर.एस. राघव ने की।

पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन रहे मुख्य वक्ता

कार्यक्रम में उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा असिस्टेंट प्रॉजेक्यूशन ऑफिसर एडवोकेट भानु प्रताप बिष्ट, साइबर कमांडो राजेश ध्यानी तथा बार काउंसिल सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल एडवोकेट राकेश गुप्ता ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता की।

डिजिटल अधिकार और साइबर सुरक्षा पर मंथन

कार्यक्रम का मुख्य विषय “Digital Rights in the Constitution and Cyber Security” रहा। वक्ताओं ने संविधान में प्रदत्त डिजिटल अधिकारों, साइबर अपराधों से सुरक्षा और युवाओं में डिजिटल जागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की।

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान क्विज में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा दो विशेष क्विज एवं इंटरेक्टिव सेशन्स आयोजित किए गए।

पहले क्विज में उत्तराखंड आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें

  • उपू चौहान प्रथम,
  • सोनिया रावत द्वितीय,
  • सुमित नौटियाल तृतीय स्थान पर रहे।

विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Jam Session में युवाओं ने रखे अपने विचार

दूसरे सत्र में विशेष Jam Session आयोजित किया गया, जिसमें समाज की विभिन्न धारणाओं एवं परसेप्शन्स को इलस्ट्रेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान युवाओं के साथ संवाद एवं क्विज गतिविधियां भी कराई गईं।

इस सत्र में

  • लक्ष्मी रतौड़ी प्रथम,
  • गौरी चौधरी द्वितीय,
  • हिमानी डांगी तृतीय स्थान पर रहीं।

Jam Session का मूल्यांकन एडवोकेट सुमन राघव एवं सब इंस्पेक्टर ललित कुमार द्वारा किया गया।

125 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग

कार्यक्रम में 125 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन ऋतु गुजराल फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रिपोर्ट: पहाड़ी चीता ब्यूरो


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें