चमोली: बद्रीनाथ धाम को मिली हाईटेक एंबुलेंस, डीप फ्रीजर मोर्चरी कम्पार्टमेंट भी खास

चमोली।
श्री बद्रीनाथ धाम में चारधाम यात्रा के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पंचायत बद्रीनाथ को श्री संपूर्ण देव स्थल मंदिर, जयपुर ट्रस्ट की ओर से अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस भेंट की गई है। एंबुलेंस का लोकार्पण जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया।

गंभीर मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने में होगी मदद

नगर पंचायत बद्रीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित एवं बद्रीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी के प्रयासों से ट्रस्ट द्वारा यह एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। इसका उपयोग गंभीर मरीजों के उपचार एवं उन्हें सुरक्षित रूप से हायर सेंटर तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से लैस है एंबुलेंस

यह हाईटेक एंबुलेंस आधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है। साथ ही इसमें डीप फ्रीजर मोर्चरी कम्पार्टमेंट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

चारधाम यात्रा सीजन के दौरान इस सुविधा से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को आपात स्थिति में त्वरित स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध हो सकेगी। इससे बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें