गौचर के भट्टनगर और साकेतनगर में गैस रिफिलिंग प्वाइंट शुरू होने से स्थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत

गौचर। क्षेत्र के भट्टनगर और साकेतनगर में गैस रिफिलिंग प्वाइंट शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों और वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है। इस सुविधा के शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका परिषद गौचर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी चमोली तथा इंडेन गैस एजेंसी सिमली का आभार व्यक्त किया है।

500 से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ

सामाजिक कार्यकर्ता हरीश नयाल ने बताया कि भट्टनगर और साकेतनगर क्षेत्र में करीब 500 से अधिक परिवार निवास करते हैं। पहले इन परिवारों को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए मुख्य बाजार अथवा अन्य गैस वितरण केंद्रों तक जाना पड़ता था। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

लगातार प्रयासों के बाद पूरी हुई मांग

हरीश नयाल ने बताया कि वार्ड में गैस रिफिलिंग प्वाइंट खोलने की मांग को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध में पूर्व में भी इंडेन गैस एजेंसी और नगर निकाय के माध्यम से समस्या को उठाया गया था। अब गैस रिफिलिंग प्वाइंट शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अपने नजदीक ही सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें गैस सिलेंडर भरवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

सहयोग करने वाले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का जताया आभार

हरीश नयाल ने गैस रिफिलिंग प्वाइंट शुरू होने पर सभी लाभार्थियों को बधाई दी। साथ ही इस सुविधा को शुरू कराने में सहयोग करने वाले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

रिपोर्ट: प्रदीप चौहान

? व्हाट्सऐप पर शेयर करें