CM धामी से राज्यसभा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की।

युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं हरभजन सिंह

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में हरभजन सिंह के योगदान और उनकी उपलब्धियों को सराहनीय बताया।

विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।


? व्हाट्सऐप पर शेयर करें